पकड़ियार बाजार(कुशीनगर) । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में रात को बल्ब की रोशनी में बालू खनन कराया जा रहा है। यह सब पुलिस की जानकारी में हो रहा है, फिर भी बालू खनन करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली छोटी गंडक नदी में रायपुर, मलाहीपट्टी, नौकाटोला, बहीरी स्थान सहित कई जगहों पर रात में बल्ब जलाकर बालू खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्राली और ट्रकों पर बालू लादने के लिए जेसीबी का भी इस्तेमाल हो रहा है। इससे न केवल राजस्व की क्षति हो रही है, बल्कि सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस संबंध में सीओ खड्डा नवीन कुमार का कहना है कि रात में नदी में अवैध खनन की जानकारी मिली है। खनन को हर हाल मे बंद कराया जाएगा।