फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में टक्कर, हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)।
कुठियाड़ी में शनिवार को दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की सहायता से उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अंब-ऊना मार्ग पर कुठियाड़ी में शनिवार को शाम के समय दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार राजेश पुत्र जगदीश सिंह निवासी सपौरी और उसकी सास और बेटी को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे वाहन में सवार लोगों का बचाव हो गया। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। यहां से घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद ऊना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें