फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो पलटने से छह श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां/ऊना। बंगाणा पुलिस थाना के तहत ककराणा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पलटने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान राजवीर सिंह (4), रणजीत सिंह (36), कार्तिक राणा (8), लखविंद्र कौर सभी निवासी मोहल्ला कुलदीप नगर जमुनानगर हरियाणा और रविंद्र कौर (29) व गायत्री देवी (52) दोनों निवासी गांव बसोवाल तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह अपनी पत्नी व बच्चों सहित सुसराल पक्ष के परिवार के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध शनिवार को आए। रविवार को माथा टेकने के बाद वे बोलेरो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। बंगाणा के ककराणा में रविवार दोपहर 12 बजे के आसपास तीखे मोड पर बोलरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह श्रद्धालु घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों व चालक ने घायलों को बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया। जहां पर सभी घायलों का उपचार जारी है। सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें