फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी के साथ लगते जसवां विधानसभा के रिड़ी कुठेड़ा गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार निवासी रिड़ी कुठेड़ा के रूप में हुई है। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। देहरा पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार सुशील को सुबह के समय अचानक उल्टियां हुईं। तबीयत बिगड़ते देख परिजन उसे चिंतपूर्णी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। युवक मेहनत-मजदूरी करता था। पुलिस ने मामले के संदर्भ परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही ये भी पता करने की कोशिश कर रही है कि कहीं सुशील ने गलती से कोई जहरीली पदार्थ तो नहीं निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा ले जाया गया है। डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें