फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ रिश्वत मामले में एक एजेंट को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। विजिलेंस टीम ने चर्चित आरटीओ रिश्वत मामले में एक एजेंट को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपी एजेंट विजय कुमार कपिला ऊना का रहने वाला है। उसे विजिलेंस की टीम ने ऊना से ही गिरफ्तार किया। रविवार को ही आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं रिश्वत लेने के आरोप में नामजद आरटीओ का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। विजिलेंस की टीमों ने उसकी धर पकड़ के लिए शिमला के बालूगंज स्थित आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके बावजूद अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है।

आरटीओ कार्यालय के रिश्वत लेने के कुछ वीडियो भी विजिलेंस को मिल चुके हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग को फॉरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा। इस पर आरटीओ दफ्तर में चल रहे रिश्वत के रैकेट पर और तथ्य सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऊना आरटीओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे आरटीओ नालागढ़ पर ऊना के दफ्तर में लोगों से रिश्वत लेने का आरोप है। इसको लेकर 28 फरवरी को ऊना की विजिलेंस टीम ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। कार्यालय में आरटीओ के रिश्वत लेने के वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। वह वीडियो रिकॉर्डिंग भी विजिलेंस को मिल चुकी है।
विज्ञापन


आरोपी आरटीओ 23 फरवरी से ही अचानक छुट्टी पर हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद विजिलेंस ऊना की टीम ने उसे गिरफ्तार करने के लिए शिमला में बालूगंज स्थित उसके मकान पर दबिश दी। इसके अलावा टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वह भूमिगत हो गए हैं। इस बीच विजिलेेंस ने ऊना आरटीओ कार्यालय के एक एजेंट को इसी केस में गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। आरोपी एजेंट वायरल वीडियो में पैसे का लेन-देन करते हुए दिखाई दे रहा है। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें