फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर मास्टर की दुकान में भड़की आग

विज्ञापन
fire in shop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। समीपवर्ती लोअर अरनियाला गांव में दर्जी की दुकान में अचानक आग भड़क गई। आग से करीब 4 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान है। अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। पुलिस ने मौके मामले का जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार टक्का रोड पर स्थित दर्जी बलवंत सिंह दुकान बंद कर चला गया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे दुकान में अचानक आग भड़क गई। दुकान से धुआं देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पीड़ित का करीब 4 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। वहीं अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी कर्मचंद ने बताया कि आग लगने की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया व आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें