क्षेत्र के जलफा देवी माता मंदिर मार्ग पर एक तेजरफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
वहीं, पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रणजीत सिंह निवासी गांव बणी थाना जिला रूपनगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने चार वर्षीय बेटे सिमरनजीत के साथ माता जलफा देवी के दरबार माथा टेकने जा रहे थे कि मार्ग में ही एक तेजरफ्तार बाइक चालक ने उसके बेटे को टक्कर मार दी और मौके से बाइक सहित फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिमरनजीत को बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच अधिकारी हवलदार प्रीतम सिंह ने बताया कि रणजीत सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ धारा 279 एवं 304ए के तहत मामला दर्जकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।