फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद करवाए 15 स्थानों पर डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले में नियमों को दरकिनार कर देर रात तक डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। वीरवार रात पुलिस ने जिले के कई क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर शादी समारोह में चल रहे करीब 15 डीजे सिस्टम बंद करवाए। वहीं संचालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई। जबकि पुलिस ने पंडोगा क्षेत्र में डीजे बजाने को लेकर मामला दर्ज का डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया है।

वीरवार रात पुलिस की टीमें रात्रि गश्त पर थीं। इस दौरान पुलिस ने पाया कि रात 10 बजे के बाद भी ऊंची-ऊंची आवाज में डीजे बज रह थे। इस पर पुलिस ने जिला ऊना में 15 स्थानों पर पहुंच कर डीजे भी बंद करवाया। डीजे संचालक को निमयों की पालना करने की सख्त चेतावनी दी। इसके अलावा पुलिस ने पंडोगा चौकी के तहत पंजावर में पहुंचकर डीजे जब्त करते हुए एक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से करें शिकायत : एसपी
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने कहा कि देर रात तक डीजे बजाने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जिला में कहीं भी अगर कोई देर रात तक डीजे बजाता है तो इसकी जानकारी कंट्रोल नंबर से 8219477707 या व्हाट्सएप्प नंबर 70189-95900 पर दे सकते हैं। एसपी ने बताया कि देर रात तक डीजे संचालक मनमानी न करें, इसको लेकर पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें