फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। पुलिस चौकी पंडोगा के बढेड़ा में 17 वर्षीय किशोरी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बढेड़ा की किशोरी ने वीरवार रात अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरोली रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के बयान भी कमलबद्ध किए गए हैं। जहरीला पदार्थ निगलने के पीछे क्या कारण रहे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें