फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में ट्रांजिट मिक्सचर मशीन में भड़की आग

विज्ञापन
हाशियारपुर-गगरेट मुख्य मार्ग पर हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग के फुल्लां वाला खू के पास चलती हुई ट्रांजिट मिक्सर मशीन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांजिट मिक्सर मशीन भड़की आग पर काबू पाया। अग्निकांड में ट्रक को नुकसान हुआ है। हालांकि हादसे में जानी नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों के अनुसार गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को चलती हुई ट्रांजिट मिक्सर मशीन में अचानक आग भड़क गई। आग लगने के क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रांजिट मिक्सर मशीन होशियारपुर की निजी फर्म की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ट्रांजिट मिक्सर मशीन में आग लगने से फर्म को लाखों को नुकसान हुआ है। गगरेट पुलिस थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो चालक मौके पर मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें