फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन तोड़ता पेड़ से गिरा स्कूली छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। लालसिंगी गांव में जामुन के पेड़ से फल तोड़ते समय पांव फिसलने से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में किशोर को अपनी दोनों टांगे बुरी तरह से फ्रैक्चर हुई हैं। गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लालसिंगी निवासी मनी अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जामुन के पेड़ पर चढ़ गया और फल तोड़ने लगा। जामुन के पेड़ की एक टहनी पर से मनी का पांव फिसल गया और वह लगभग 15 फुट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर दोनों पैरों के बल गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनी के चिल्लाने पर स्थानीय लोग इकट्ठे हुए और मनी की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देते हुए किशोर के जरूरी टेस्ट करवाए और उसकी दोनों टांगों में फ्रैक्चर आने से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सीएमओ ऊना डॉ. निखिल सहोड़ ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ऊना अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें