फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार में टक्कर, चार श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लठियाणी (ऊना) पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव ककराणा में ट्रक और कार की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस में बंगाणा अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार लुधियाना निवासी पांच युवक शनिवार सुबह शाहतलाई में माथा टेकने के बाद कार में वापस जा रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के ककराणा में सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और एंबुलेंस में बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। घायलों युवकों की पहचान लुधियाना निवासी जसवीर सिंह (24), अरमदीप सिंह (23), हपाल सिंह (23) और कुलवंत सिंह (27) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें