फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से स्कूटर सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/नंगल। क्षेत्र के नंगल-ऊना मुख्य मार्ग पर स्थित पीएनएफसी कालोनी के पास कार की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनुपमा निवासी गांव देहलां जिला ऊना के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

रुद्रा इंस्टीच्यूट एवं टेक्नोलॉजी मोजवाल के प्रिंसिपल किशन सिंह सहयोगी अनुपमा देहल निवासी गांव देहलां के साथ स्कूटर पर सवार हो कर संस्थान की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशन सिंह और अनुपमा को बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत अनुपमा को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय अनुपमा की मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई केशव कुमार का कहना है कि पुलिस हादसे के बाद कार सहित फरार हुए अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें