फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पर्स से उड़ाई एक लाख की नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र की अरविंद मार्किट में सुनार की दुकान में शादी के लिए गहने खरीदने आई महिला के पर्स से एक लाख की नगदी चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बैंक से एक लाख रुपये का कैश लेकर सुनार की दुकान पर शादी के लिए आभूषण खरीदने आई थी।

आभूषण खरीदते समय जब महिला ने पर्स से पैसे निकालने लगी तो पैसे नहीं मिले। इससे महिला के होश उड़ गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। नरेंद्र शर्मा निवासी बडूही ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह परिवार के साथ ऊना के अरविंद मार्किट में सुनार की दुकान पर शादी के लिए आभूषण खरीदने आए थे। आभूषण खरीदने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बडूही के ग्रामीण बैंक की ब्रांच से एक लाख रुपये निकाले। पैसे उन्होंने अपनी पत्नी किरण शर्मा के पर्स में रख दिए। 11 बजे जब वे सुनार की दुकान पर गहने देख रहे थे तो दुकान पर प्रवासी महिला बच्चे के साथ आई। उसने चांदी के जेवर देखने को कहा। पीड़ित ने बताया कि वे जेवर देखने में व्यस्त थे। थोड़ी ही देर में प्रवासी महिला बिना कुछ समान खरीदे दुकान से चली गई। जब उन्होंने जेवर की पैमेंट करने के लिए पर्स चेक किया तो पर्स से एक लाख की राशि गायब थी। जब दुकान के सीसीटीवी चेक करने लगे तो ये भी खराब निकले। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें