फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16.87 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
heroin
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/टाहलीवाल। जिले के लालसिंगी और टाहलीवाल में पुलिस ने करीब 16.87 ग्राम हेरोइन(चिट्टा) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौका से फरार हो गया। फरार युवक की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना कर दी है। आरोपियों की पहचान रजत राणा निवासी गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब एवं मनीष कुमार निवासी नंगल कलां के रूप में हुई है।

हरोली पुलिस टीम सोमवार रात टाहलीवाल में एसएचओ रमन चौधरी की अगुवाई में गश्त पर थी। इस दौरान क्रिमिका उद्योग के समीप पुलिस को देखकर पैदल जा रहा युवक भागने लगा। उसने जेब से डिब्बी निकालकर फेंक दी। शक होने पर पुलिस ने युवक को कुछ दूरी पर दबोच लिया। डिब्बी को खोलने पर उससे 5.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष कुमार निवासी नंगल कला के रूप में की गई। उसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ऊना पुलिस ने नाके के दौरान पंजाब के युवक से 11.24 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार ऊना पुलिस की टीम ने एसएचओ ऊना सदर थाना सर्वजीत सिंह की अगुवाई में पुराना होशियारपुर रोड स्थित लालसिंगी के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान घालूवाल से ऊना की ओर एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने रुकने के बजाय मौके से भागने के प्रयास किया। इस बीच एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन


एएसपी ऊना विनोद धीमान ने आरोपी से पूछताछ की हैं। आरोपी से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लाया था और आगे किसे इसकी सप्लाई दी जानी थी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें