फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगा अधेड़ ने की आत्महत्या

विज्ञापन
hang
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड 7 में अधेड़ व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोषगढ़ निवासी शिव कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा शिव कुमार लंबे अरसे से परेशान था। शिव कुमार रोजाना की तरह शुक्रवार रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े तीन बजे शिव कुमार ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। शनिवार सुबह परिजन उसे उपचार के लिए अमृतसर ले जाने वाले थे। इसलिए वह भी तड़के ही जाग गए। उसकी पत्नी ने पति को फंदे पर झूलते देखा तो शोर मचाया। परिजनों और आसपास के लोगों ने उसे फौरन फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसे नंगल स्थित बीबीएमबी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सौंप दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें