आरटीओ 6 दिन के रिमांड पर
ऊना। मैहतपुर में विजिलेंस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने के मामले में आरोपी आरटीओ ओम प्रकाश को बुधवार अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा।
गौरतलब है कि 10 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में विजिलेंस ने आरटीओ नालागढ़ ओमप्रकाश पुरी को रंगे हाथ दबोचा था। उसे अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एएसपी विजिलेंस सागर चंद्र ने बताया कि मामले को लेकर आरटीओ से पूछताछ की जाएगी। पता लगाया जाएगा कि 10 लाख रुपये की राशि कहां से जुटाई। इसके अलावा आय से अधिक मामले में भी जानकारी ली जाएगी।