ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले की अलग-अलग जगहों पर नाकेबंदी कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 104 वाहनों के चालान किए।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 104 वाहनों के चालानों में से 93 का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 14 हजार रुपये प्राप्त किए। इनमें 78 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, पांच चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, तीन चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, दो चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, पांच चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, आठ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 16 लोगों के चालान करके धूम्रपान करने पर जुर्माने के रूप में 1600 रुपये प्राप्त किए गए।