फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 55 वाहनों के चालान काटे

विज्ञापन
वाहनों का चालान करती पुलिस।
विज्ञापन

ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जिले में विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर 55 वाहनों के चालान किए। पुलिस ने 42 वाहनों से मौके पर जुर्माने के रूप में 6600 रुपये प्राप्त किए।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस ने 34 चालान बिना हेलमेट लगाए, दो चालान बिना सेफ्टी बेल्ट, एक चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, पांच चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, दो चालान लापरवाही और उतावलेपन से वाहन चलाने, पांच चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने तथा छह चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत सार्वजनिक स्थान पर आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने पर चार लोगों के चालान किए गए। एसपी ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें