फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक भवन के नाम पर 5 लाख का गोलमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत लोअर देहलां में सामुदायिक भवन के नाम पर पांच लाख रुपये का गोलमाल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामुदायिक भवन के लिए जारी किए पांच लाख रुपये का पंचायत सचिव ने बिना भवन बने ही उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट) तक दे डाला। इसको लेकर बीडीओ ऊना राज कुमार ने मई 2018 में लोअर देहलां के तत्कालीन और वर्तमान में बहडाला के पंचायत सचिव बनगढ़ निवासी रंजीत के खिलाफ पुलिस को शिकायत सौंपी थी। पुलिस ने वर्तमान में बहडाला के पंचायत सचिव बनगढ़ निवासी रंजीत को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लोअर देहलां में सामुदायिक भवन बनाने के लिए वर्ष 2014 में पांच लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ था। पैसा ग्राम पंचायत को जारी भी कर दिया गया। वर्ष 2015 में ठीक एक साल बाद ग्राम पंचायत के सचिव ने उक्त सामुदायिक भवन का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। लेकिन सामुदायिक भवन बनाया ही नहीं गया। उधर मामले की जांच कर रहे एएसपी ऊना विनोद धीमान ने बताया कि बीडीओ ऊना की शिकायत के बाद जांच की गई थी। जांच में सामने आया कि वर्ष 2015 में लोअर देहलां के सचिव ने बिना सामुदायिक भवन बनाए ही सरकारी कागजों में भवन को तैयार दर्शा दिया। जिस पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पंचायत सचिव रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। मामला करीब चार वर्ष पुराना है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें