फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)।
पुलिस चौकी दौलतपुर के तहत मरवाड़ी में हिट एंड रन केस में वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान रोशनी देवी निवासी बबेहड़ के रूप में हुई है। वृद्धा मरवाड़ी में बस का इंतजार कर रही थी कि एक अज्ञात दोपहिया वाहन हिट कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रोशनी देवी वीरवार को मरवाड़ी में सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान अज्ञात दोपहिया वाहन ने वृद्धा को हिट किया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल वृद्धा को स्थानीय अस्पताल लाया गया जहां से परिजन उसकी हालत देखते हुए होशियारपुर के निजी अस्पताल में ले गए। यहां पर जख्मों की ताव न सहते हुए वृद्धा की वीरवार देर रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने वृद्धा का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी राजिंदर सिंह पठानिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें