नंगल। निकटवर्ती गांव मैदामाजरा में नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण करने का आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि नंगल के निकटवर्ती गांव मैदामाजरा में रहने वाली प्रवासी नाबालिग लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी गांव जौहल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।