फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से पशुओं की हो रही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)। विकास खंड हरोली के गोंदपुर बुल्ला गांव में अज्ञात बीमारी से पालतू पशुओं की मौत होने से पशुपालकों में दहशत है। बीमारी की चपेट में आने पर पशु को खाने-पीने में दिक्कत आ रही है। इसके बाद मुंह में छाले पड़ रहे हैं।

चारा खाने और पानी पीने में दिक्कतों के साथ-साथ पशुओं को चलने-फिरने में भी परेशानी पेश आ रही है। पशु पालक चंद्र दीप ने बताया कि उनकी दो गाय के बच्चों की मौत हो गई। उनके और पशु भी इस बीमारी से ग्रस्त हैं। इसके अलावा गांव में अन्य पशु पालकों के पशुओं के भी पशु बीमार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु पालक चंद्र दीप ने बताया कि अज्ञात बीमारी के चलते उनके पशुओं ने पहले दूध देना कम कर दिया। शारीरिक रूप से भी कमजोर हो गए। पशु पालकों ने बताया कि इस बीमारी के चपेट में आए पशुओं के इलाज के लिए उन्हें काफी खर्च उठाना पड़ रहा है। पशु पालन विभाग के जिला सहायक अधिकारी जय सिंह सेन ने बताया कि मामला ध्यान में आ गया है। जांच के लिए टीम को आदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें