फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा जसवालां व कोटला कलां में मारपीट

विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकर मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां और ऊना के कोटला कलां में मारपीट की वारदातों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। विवाद को लेकर हुई मारपीट की वारदात में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वारदात में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार विस क्षेत्र गगरेट के तहत कुठेड़ा जसवालां से दो गुटों में विवाद को लेकर मारपीट हो गई। वारदात में दो गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-मुक्के बरसाए। वारदात में परवीन कुमार निवासी कुठेड़ा जसवालां को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परवीन कुमार के बयान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में पुलिस थाना सदर ऊना के तहत कोटला कलां गांव में रविवार देर रात से दो पक्षों में झगड़ा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 341, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें