फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट में मोट्र्स शो-रूम में चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट में मोटर्स शोरूम में चोरी का प्रयास
विज्ञापन

शटर तोड़ने आवाज सुनकर कर पड़ोसी युवक पहुंचा
शातिर युवक पर हमला कर भागे
पुलिस ने शुरू जांच-पड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)। कस्बे के बीचों-बीच भरवाईं मार्ग पर स्थित मोटर्स शोरूम में चोरी का प्रयास किया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए शातिरों ने शोरूम के शटर को उखाड़ने की कोशिश की। इस बीच शटर की आवाज सुनकर पड़ोसी युवक मौके पर पहुंच गया। इसे देखकर शातिर चोर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात लगभग डेढ़ बजे शोरूम के शटर की आवाज आई। पड़ोस में रहने वाले युवा अंकुश ने आवाज सुनते ही देखने के लिए बाहर आया। तभी दो संदिग्ध युवक शोरूम का शटर उखाड़ रहे थे, लेकिन अंकुश को देखकर शातिरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। अंकुश के शोर मचाने पर परिजन भी घर से बाहर आ गए। उन्हें देखकर चोर अंधेरे का फायदा उठा कर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी गगरेट थाना में दी। इसके बाद पुलिस और युवाओं ने शातिरों को ढूंढने का प्रयास भी किया। लेकिन रात के अंधेरे में चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगरेट थाना में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए बाजार की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इससे शातिरों की पहचान हो सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चोरों के पास लोहे की रॉड सहित अन्य औजार भी थे। इस घटना के बाद स्थानीय बाशिंदे भी खासे सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें