फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बुधवार को मैहतपुर बैरियर स्थित पुलिस चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। एसपी की अचानक दबिश से ड्यूटी में मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ में से एक हेड कांस्टेबल नदारद पाया गया है।

एसपी ने कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कर्मचारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को एसपी दिवाकर शर्मा ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे मैहतपुर बैरियर स्थित पुलिस चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करने को दबिश दी। इस दौरान चेक पोस्ट पर तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार फौरन से नदारद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने मामले पर फौरन कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल राजीव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। गौर है कि एसपी दिवाकर इससे पहले भी कई गुपचुप तरीके से पुलिस चौकियों एवं थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें