फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंटो से भरे ट्रक ने रौंदी साइकिल सवार युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती धंदड़ी गांव में ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान रचना पुत्री ध्रुवपाल निवासी गांव तेजपुरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। साइकिल के पीछे बैठी अन्य युवती को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार रचना साइकिल पर घर वापस लौट रही थी। धंदडी रेलवे पुल के पास वह ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार युवती का शव क्षत-विक्षत हो गया। साइकिल के पीछे बैठी एक अन्य लड़की किरण हादसे का शिकार होने से बच गई। ईंटों से भरा ट्रक टकारला आ रहा था। बताया जा रहा है कि धंदड़ी में इस घटना स्थल पर सड़क की चौड़ाई काम होने से साइकिल सवार युवती ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें