फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में मारपीट, चार लोग गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। निकटवर्ती कुठार खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। मारपीट से दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर पुलिस थाना ऊना में अजय कुमार पुत्र गुरिदयाल चंद निवासी गांव कुठार खुर्द ने शिकायत दर्ज करवाई है कि संदीप और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसे चोटें आई हैं। संदीप कुमार पुत्र अमरीक चंद निवासी कुठार खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में अजय और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें