फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर में रखे दान पात्र में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। रविवार शाम चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में संतोषी माता की मूर्ति के आगे रखे दान पात्र में अचानक आग लग गई। इससे मंदिर परिसर में माथा टेक रहे श्रद्धालु घबरा गए। दान पात्र में से धुआं निकलता देख पुजारियों ने पानी डालकर आग को बुझाया।

छपरोह पंचायत के उपप्रधान और पुजारी विजय कालिया ने दान पात्र में आग लगने की जानकारी मंदिर अधिकारी को दी। इसके बाद मंदिर अधिकारी जीवन कुमार मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने पुजारियों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने बताया कि किसी श्रद्धालु ने संतोषी माता की मूर्ति के आगे रखे दान पात्र पर धूप जलाया था जो दान पात्र के बीच में गिर गया। इससे दान पात्र के अंदर नोटों को आग लग गई। मंदिर अधिकारी जीवन कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी जगवीर ठाकुर को बुलाया है। उनकी निगरानी में दान पात्र को खोला जाएगा। तभी पता चलेगा कि कितनी नगदी जली है और कितनी नगदी का बचाव हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें