फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक में टक्कर, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल अंब के मुबारिकपुर में कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बच्ची समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। हादसे के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की टांगें टूटीं हैं। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर चौक के पास कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक, उसकी बहन और 13 वर्षीय बच्ची को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान विपन, शिवानी और शवी (13) सभी निवासी गांव गोंदपुर बनेहड़ा के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विपन बहन के साथ बाइक पर जा रहा था। मुबारिकपुर के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इससे विपन और उसकी बहन समेत 13 वर्षीय भांजी को चोटें आई हैं। डीएसपी मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें