फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शहर में काटे ई चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना पुलिस ने ई-चालान प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन चालान प्रक्रिया शुरू होने से चालान प्रक्रिया पेपर लैस हो जाएगी। पुलिस ने बुधवार शहर मेें जगह-जगह नाकेबंदी कर मोबाइल टैब के जरिए नियम तोड़ने वालों के ई-चालान काटे।
विज्ञापन


ऊना जिलेा में 60 पुलिस कर्मियों को यह टैब देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 35 पुलिस कर्मचारियों को टैब वितरित कर दिए गए हैं। जल्द ही 25 और टैब पुलिस कर्मियों के हाथों में थमाने का लक्ष्य है। इन टैब के जरिए जहां पुलिस कर्मियों को चालान करने में आसानी होगी, वहीं चालान से प्राप्त राशि का हिसाब रखने में भी दिक्क्त नहीं होगी। जिसका चालान हुआ है, तुरंत उसके मोबाइल पर भी इस संबंधी संदेश आ जाएगा।

इसके साथ ही चालान कटवाने वाले की जेब में अगर रुपये नहीं है तो वो ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकता है। एएसपी ऊना विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद इस सुविधा को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें