फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने राहगीर रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के धुसाड़ा में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात के लगभग आठ बजे धुसाड़ा में अंब-ऊना मार्ग पर हादसा उस वक्त हुआ जब पैदल सड़क पार कर रहे सुभाष चंद निवासी धुसाड़ा को एक वाहन ने चपेट में ले लिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने तुरंत घायल को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना पहुंचाया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें