ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जिले में अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर 164 वाहनों के चालान किए। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि 160 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 84,500 रुपये प्राप्त किए गए।
इनमें सेे 93 चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, छह चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, तीन चालान अनधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, चार चालान लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर, एक चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 15 चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, 21 चालान बिना खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा 18 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी पंडोगा के तहत एक व्यक्ति का चालान करके जुर्माने के रूप में 100 रुपये प्राप्त किए गए।