फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतपूर्णी के टैक्सी चालक ने दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी एक चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की। टैक्सी चालक ने गलती से अपने खाते में आए किसी अन्य के 49 हजार की राशि को लौटा दिया।

थनिकपुरा गांव का अशोक कुमार टैक्सी चलाकर रोजी रोटी चलाता है। अशोक कुमार को शनिवार उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि पीएनबी भरवाईं के उसके खाते में 49000 रुपये जमा हो गए हैं। ये देखकर अशोक कुमार काफी परेशान हुआ कि उसके खाते में 49 हजार की रकम कहां से आए और किसने डलवा दिए। तभी उसे आधे घंटे बाद मोबाइल पर किसी का फोन आया जो कि कोलकता से था।
विज्ञापन


फोन करने वाले शख्स ने खुद का नाम सुमित घोष बताया। उन्होंने कहा कि उनके खाते में गलती से 49 हजार रुपये पड़ गए हैं। जिस पर चालक अशोक कुमार ने बताया कि उसके खाते में 49 हजार रुपये आए हुए है। जिस कारण वे खुद परेशान था। तभी अशोक कुमार ने सुमित घोष का एकाउंट नंबर लेकर ऑनलाइन इसके खाते में 49 हजार रुपये जमा करवाकर इस शख्स के पैसे लौटा दिए।
विज्ञापन


अशोक कुमार की इस ईमानदारी की सभी जगह प्रशंसा की जा रही है। अशोक कुमार की दो बेटियां है। इसके बावजूद इतनी बड़ी रकम खाते में आने के बाद अशोक कुमार ने न तो झूठ बोला और न ही मुकरा। चालक अशोक कुमार की ये बात लोगों के बीच सराही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें