फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लूटपाट, रॉडों से हमला कर शातिर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दौलतपुर चौक(ऊना)। क्षेत्र के रायपुर और बवेहड़ स्थित दो घरों में बुधवार रात अज्ञात लोगों ने लूटपाट और मारपीट की वारदातों को अंजाम दिया। अज्ञात शातिर हजारों का सामान लेकर फरार हो गए जबकि उन्होंने दो महिलाओं समेत कुछ अन्य लोगों को लहूलुहान कर डाला। उन्हें अस्पताल में उपचाराधीन करवाया गया है। पुलिस ने मामले के बारे में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड के किनारे कुएं के नजदीक स्थित किशोरी लाल के घर में बुधवार रात करीब ढाई बजे तीन अज्ञात लोग दीवार फांद कर जा घुसे। पीड़ित किशोरी लाल ने बताया कि उनके घर का गेट बंद था और शातिर दीवार लांघ कर आंगन में सो रहे उनके फौजी बेटे सुनील और बहू अनुराधा पर लोहे की रॉड और डंडे लेकर टूट पड़े। हालांकि सुनील ने उनका डटकर मुकाबला किया और शोर मचाया।
विज्ञापन


इस पर तीनों अज्ञात चोर भाग खड़े हुए लेकिन तब तक उनकी बहु रॉडों के प्रहार से बुरी तरह घायल हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि बहु अनुराधा की बाजू फ्रैक्चर होने के साथ सिर पर भी चोटें आई हैं। इसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन अज्ञात चोर दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड पर बवेहड़ स्थित रविंद्र राणा के घर में जा घुसे। राणा ने बताया कि उनके घर का गेट बंद था और अज्ञात चोर दीवार फांद कर उनके के घर कैंपस में आ गए।

उन्होंने दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलने को कहा। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो शातिरों ने दरवाजा तोड़ दिया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। रविंद्र और उनकी पत्नी शोभा ने चोरों को रोकने का प्रयास किया। अचानक एक हमलावर ने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गए। अज्ञात शातिर ने उनकी एक हीरे की अंगूठी, कंप्यूटर दो हार्ड डिस्क, 15 हजार की नकदी और एक एटीएम कार्ड लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गगरेट चैन सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया भी दलबल समेत मौके पर पहुंचे। रायपुर ग्राम पंचायत के प्रधान शक्ति राणा समेत पंचायत प्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने दोनों वारदातों के संबंध में केस दर्ज कर लिए हैं। मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें