फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे और बहू से बुजुर्ग दंपति को जान का खतरा

Mon, 06 Nov 2017 11:43 PM IST
deoria
विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
देवरिया। बुजुर्ग दंपती को इकलौते बेटे और बहू ने घर से निकाल दिया है। खेत में झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी बहू दे रही है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।खुखुंदू थाना के शेरवा बभनौली गांव निवासी धनपाल और पत्नी कैलाशी देवी को बेटे और बहू से जान को खतरा है। इनके डर से दोनों खेत में झोपड़ी बनाकर गुजर बसर कर रहे हैं। आरोप है कि हत्या की नीयत से कई बार बहू और बेटा हमला कर चुके हैं। इसकी शिकायत धनपाल खुखुंदू पुलिस ने कर चुके हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई की बजाय थाने से भगा देती है। आरोप है कि उसकी बेटा और बहू जमीन बैनामा कराने के लिए दबाव डालते हैं। अपनों के सितम और पुलिस की कार्यशैली से आहत बुजुर्ग ने एसपी राकेश शंकर से मिलकर बेटे और बहू पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें