फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो में टक्कर, बच्चे समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती बहडाला गांव में ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर कार और टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों को चोटें आई हैं।

घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार राजेश्वर निवासी नंगल जिला रूपनगर पंजाब परिवार के साथ कार में सवार होकर नंगल की ओर जा रहा था। इस दौरान चताड़ा में सामने से आ रहे टेंपो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे राजेश्वर और उसकी पत्नी श्रुति और उसके तीन वर्षीय बच्चे को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा हादसे में टेंपो चालक राजेश कुमार निवासी नंगल जिला रूपनगर पंजाब को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने कार सवार श्रुति और टेंपो चालक राजेश कुमार को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें