फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर लगाया हजारों का चूना

विज्ञापन
बेखौफ हुए चोर
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पुलिस थाना ऊना के तहत मैहतपुर में शातिरों ने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों का चूना लगाया है। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सपना कुमारी निवासी बहड़ाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पैसे निकलवाने के लिए मैहतपुर स्थित एक एटीएम में गई थी। वहां पर खड़े किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मदद करने के बहाने उसका एटीएम ले लिया। जब पैसे नहीं निकले तो वह वहां से अपना एटीएम लेकर चला गया। कुछ समय बाद उसे अहसास हुआ कि उसका एटीएम बदल गया है। जब उसने मोबाइल चेक किया तो उसमें खाते से करीब 25 हजार रुपये की निकासी होने का संदेश आया था। जिसे देखकर उसके उड़ गए। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दी।

उधर, डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति को अपना पिन व एटीएम कार्ड न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें