फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय स्कूली छात्रा का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल बंगाणा के तहत मिडल स्कूल से सात वर्षीय छात्रा को किडनैप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किडनैप की छात्रा की मां की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

छात्रा की मां ने पुलिस को दी शिकायत में पति पर छात्रा को किडनैप का करने का शक जताया है। मां ने बताया कि उसका पति हरियाणा के जींद में रहता है। उससे उसका तलाक का केस चल रहा है। पीड़िता दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही है। पीड़ित महिला और उसके पिता ने बच्ची को स्कूल के आस-पास ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता को शनिवार को स्कूल के पास पता लगा कि हरियाणा नंबर की डिजायर कार में छात्रा का पिता और दो अन्य महिलाएं बच्ची कार में कहीं ले गईं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि अगर बच्ची के बारे में कहीं से कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें