फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलैहड़ (ऊना)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमराली में एक व्यक्ति को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध शराब कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरोली पुलिस की टीम अमराली में गश्त पर थी। इस दौरान अमराली में भट्ठे के पास सड़क पर एक व्यक्ति बोरू लेकर बैठा था। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसको रोक कर चेक किया तो बोरू से 11 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान सतपाल निवासी गांव कुठारबीत तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें