फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती बहड़ाला गांव में पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति को टांग और शरीर पर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बहडाला में ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान मोहम्मद जहांगीर निवासी जलग्रां के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुआ मोहम्मद जहांगीर मजदूरी का काम करता है। घायल को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें