अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के पक्का परोह में ट्राला और कार में टक्कर से कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एयरबैग के खुल जाने के कारण कार चालक रोशन लाल निवासी नैना देवी बाल-बाल बच गया।
अंब-ऊना मार्ग पर बुधवार रात लगभग नौ बजे हादसा उस वक्त हुआ जब ऊना की तरफ जा रही ब्रीजा कार के सामने अचानक किसी जंगली जानवर के आ जाने के कारण उसके ब्रेक लगाने पर को पीछे से आ रहे जीप-ट्राला ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसे बाद में ऊना में पकड़ लिया गया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।