फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनोह में नाले में डूबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तनोह में गहरे नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय रामपाल पुत्र रत्न चंद निवासी तनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामपाल निवासी तनोह सुबह नौ बजे के करीब घर के पास ही खेत में गया था। काफी समय बीत जाने तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तो पिता रतन चंद स्वयं बेटे को देखने खेत में गए। रतन चंद को नाले में बेटे का परना गमछा दिखाई दिया। रतन चंद को आशंका हुई कि खेत से फिसलकर बेटा नाले में गिर गया है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने इकट्ठे होकर रामपाल को नाले से बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय पंचायत को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बंगाणा थाना के पुलिस निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें