फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस हादसे की होगी प्रशासनिक जांच

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती रक्कड़ कॉलोनी में तेज रफ्तार स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पलटने के हादसे की प्रशासनिक जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने दो कारों और स्कूल बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा आरटीओ एमएल धीमान ने भी अपनी ओर से जांच तेज कर दी है। आरटीओ और उनकी टीम ने मंगलवार को निजी स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त बस सहित अन्य बसों की फिटनेस, इंश्योरेंस, ड्राइवर लाइसेंस, फर्स्ट एंड बॉक्स आदि अन्य कई चीजों की जांच की। सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को निर्देश जारी किए। बीते सोमवार को हुए हुए स्कूल बस हादसे में एक शिक्षिका के अलावा पांच विद्यार्थी घायल हो गए थे। शिक्षका की बाजू टूट गई और एक विद्यार्थी के पैर में गंभीर चोट आई है। इनका अस्पताल में उपचार जारी है। इसके अलावा हादसे में तीन और बच्चे घायल हैं।
विज्ञापन


यह हादसा इतना भयंकर था कि डिवाइडर से टकराने के बाद बस के पिछले चारों टायर टूट कर अलग हो गए थे। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर हादसे का सबब बने दो कार चालकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है। अब देखना यह है कि इसमें बस चालक की कोई लापरवाही सामने आती है अथवा नहीं। बस की फिटनेस को लेकर आरटीओ अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


गहनता से की जाएगी जांच : आरटीओ
स्कूल बस पलटने के हादसे की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और बस चालकों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ सभी औपचारिकताओं की जांच की जा रही है। बस संबंधी प्रमाण-पत्र व सरकार द्वारा जारी लाइसेंस की जांच की जाएगी।
एमएल धीमान, आरटीओ, ऊना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें