फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थशास्त्र के पेपर में पकड़े पांच नकलची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जमा दो के अर्थशास्त्र की परीक्षा में उड़नदस्तों ने नकल करते हुए पांच विद्यार्थियों को पकड़ा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक की संदीप कुमार की टीम में शामिल आशा देवी, रमन सहोड़ ने संतोषगढ़ बाल स्कूल के परीक्षा केंद्र में अर्थशास्त्र के पेपर में नकल करते हुए दो छात्रों को पकड़ा है।

इसके अलावा टीम ने डीएवी सीसे स्कूल ऊना, सीसे स्कूल कुठार कलां, सीसे स्कूल नंगड़ा तथा कन्या सीसे स्कूल संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्र जांचे। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी की टीम में मुख्याध्यापक नरिंद्र जोशी, चरण पाल व पुनीत कुमारी ने नंगल खुर्द में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एसडीएम की टीम ने बाथू स्कूल के परीक्षा केंद्र में दबिश दी। शिक्षा विभाग के निरीक्षण कैडर की उपनिदेशक कमलेश कुमारी की टीम में प्रधानाचार्य नरेश सैनी, राजपाल राणा, किरण वाला व राजेश कुमार ने जमा दो कक्षा के अर्थशास्त्र की परीक्षा में बंगाणा और हटली स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल करने पर दो छात्रों के केस बनाए हैं। इसके अलावा टीम ने लठियाणी और धुंधला के परीक्षा केंद्र भी जांचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें