फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार से टकराकर पलटा बेकाबू ट्राला

विज्ञापन
हादसे में आधा दर्जन बाइकें और कारें क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल/दुलैहड़ (ऊना)।
नगर पंचायत टाहलीवाल के मुख्य मार्ग पर नंगल कला स्कूल की चारदीवारी के पास ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में लगभग आधा दर्जन बाइकें और कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्राले में लोड लोहे की रॉड स्कूल परिसर में बिखर गईं। गनीमत रही कि बारिश के कारण प्रार्थना सभा दूसरी जगह की जा रही थी इस वजह से बच्चे बाल-बाल बच गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह ट्राला लोहे के भारी भरकम बंडल लेकर जा रहा था। नंगल कलां स्कूल के पास अचानक ट्राला अनियंत्रित हो गया और स्कूल की चार दीवारी को तोड़ते हुए पलट गया। इससे ट्राले में रखे लोहे के भारी बंडल स्कूल परिसर में बिखर गए। इससे चार बाइकों एवं दो कारों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


हादसे के समय स्कूल में बारिश की वजह से छात्रों की प्रार्थना सभा प्रांगण की बजाय कमरों के आगे अलग-अलग स्थानों पर करवाई जा रही थी। इस वजह से बच्चों के प्रांगण में नहीं होने से बहुत बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना मिलते ही हरोली एसडीएम गौरब चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छात्रों की एहतियात के लिए स्कूल प्रबंधन को प्रांगण में प्रार्थना सभा न करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन


स्कूल को दूसरी जगह स्थानांतरण करने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि बारिश की वजह से प्रांगण की बजाय बच्चों की अलग-अलग स्थानों पर प्रार्थना सभा करवाई जा रही थी। इसके कारण बड़ा हादसा टल गया। हरोली थाना के एएसआई शिव कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें