फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जलग्रां गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 रोगी वाहन से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात 108 रोगी वाहन को दूरभाष पर किसी ने सूचना दी कि जलग्रां में एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर हालत में गिरा पड़ा। इससे सड़क हादसे का अंदेशा लग रहा है। 108 से घायल को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।

गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी जेब से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। इससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि घायल को अस्पताल में उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें