अंब(ऊना)। दियाड़ा की महिला ने पति पर धोखे से विवाह करने और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। अंब पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। दियाड़ा की महिला ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह अप्रैल 2016 में पंसाई हमीरपुर में हुआ था।
विवाह के बाद से ही उसके सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। बाद में उसे पता चला कि उसका पति पहले से ही विवाहित है। उसका आठ साल पहले विवाह हो चुका था। बाद में उसके साथ भी विवाह कर लिया। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।