हरोली (ऊना)। क्षेत्र के घालुवाल मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गया है। उन्हें गंभीरावस्था में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे बढ़ेडा निवासी चुड़ू साइकिल पर कहीं जा रहे थे। इस दौरान पीछे से बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर दे मारी। इससे साइिकल सवार घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए पहले हरोली और उसके बाद ऊना अस्पताल लाया गया।
यहां पर नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह में बताया कि घायल को इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।