फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट अफसरों को लोगों की जमीन हड़पने के लिए दिया जा रहा सेवा विस्तार : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लालसिंगी भूमि हेराफेरी मामले में विधायक का सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला मुख्यालय लालसिंगी में लोगों की जमीन की कथित हेराफेरी को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग लगातार सड़क पर उतरकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अनदेखा कर रहा है। सत्ती ने सवाल उठाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी कौन-सी मजबूरी है, जिसके चलते वे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारियों को लोगों की जमीन हड़पने के लिए बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से पूछा कि किनके इशारे पर और किसे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रष्ट अधिकारियों को बार-बार सेवाओं में बनाए रखा जा रहा है, ताकि लोगों की जमीन हड़पी जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि यह पूरा खेल किस भूमि माफिया के इशारे पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ती ने आरोप लगाया कि कहीं किसी की जमीन को किसी और स्थान पर दर्शाया जा रहा है और कहीं बिना अनुमति लोगों की जमीन से सड़कें निकाली जा रही हैं। लोग बार-बार प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन भूमि माफिया का कठपुतली बनकर रह गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गंभीर मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो वह लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें